सिकंदराराऊ । विधानसभा क्षेत्र के गांव चुरसेन में गुरुवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह धनगर उर्फ़ राकेश बघेल के नेतृत्व में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव महेश कश्यप, प्रभारी रनवीर बघेल व अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाह, जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाह, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन कुरैशी, सुमंत किशोर सिंह, राम नारायण काके व धीरज पांडे मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक सपा नेता राकेश बघेल ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का 51 किलो की फूलमाला, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पीडीए चौपाल की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन कुरैशी ने की व संचालन सुनील यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के बीच में बारिश आने के बावजूद भी सपा कार्यकर्ता जुटे रहे । इस अवसर पर पीडीए चौपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव महेश कश्यप व प्रभारी रनवीर बघेल ने संयुक्त रूप से कहा कि 2027 में भाजपा की विदाई तय है ।भाजपा ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है । डबल इंजन की सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। भाजपा ने जनता के साथ धोखा देने का कार्य किया है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इनको सीख सिखाएगी । वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव में जनपद हाथरस की तीनों विधान सभा की सीटों से अबकी बार समाजवादी पार्टी भारी बहुमतों से जीत दर्ज करेगी । इसी के साथ 2027 में पीडीए जननायक अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। कार्यक्रम आयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने कहा कि भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम की राजनीती करके एक दूसरे समुदाय को लड़वाने का कार्य करती है । वहीं समाजवादी लोग हिंदू, मुस्लिम भाई -भाई का नारा देते है। इस देश की आजादी में हिन्दुओ के साथ साथ मुस्लिम समाज के लोगों का भी विशेष योगदान रहा है। इसी के साथ सपा नेता राकेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार व्यापारी विरोधी सरकार है । पहले ऑनलाइन पेमेंट की आदत डलवाकर अब उस पर टैक्स लगाने का कार्य कर रही है। सपा सरकार बनने के बाद सभी टैक्सो को खत्म किया जायेगा।पीडीए चौपाल में संजीव यादव, बिजेंद्र जाटव, सुशील यादव, वीनेश यादव, मनोज बघेल, राजेश बघेल, रूपेंद्र बघेल, ज्ञान प्रकाश बघेल, ठाकुर सिंह मास्टर, बबलू बघेल आदि मौजूद रहे।












