सिकंदराराऊ । एटा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर कल शुक्रवार को मरम्मत कार्य होगा। जिसके चलते रेलवे फाटक शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 18 सितंबर कल शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे से एटा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।

उक्त मरम्मत कार्य 19 सितंबर शनिवार की शाम करीब 6 बजे तक पूर्ण हो सकेगा। जिसके चलते रेलवे फाटक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। कार्य पूर्ण होने के बाद फाटक को आम लोगों की आवाजाही के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा। फाटक बंद रहने के दौरान एटा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को दूसरे मार्ग से होकर गुजरना होगा।












