नामजदों ने दंपती को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरी में नामजदों ने एक दंपती को मारपीट कर घायल दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो महिलाओं समेत चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव नगला हरी निवासी हरिशंकर पुत्र घासीराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 सितंबर की रात्रि 10 करीब गांव के ही कालीचरन पुत्र पन्नालाल ,लवकुश ,हरेंद्र ,जगवेंद्र पुत्रगण कालीचरन मामूली कहासुनी को लेकर उससे गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी संगीता को भी नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment