सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी अपने घर से अचानक लापता हो गई। किशोरी के पिता ने उसे काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। किशोरी के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 14 सितम्बर की सुबह 8 बजे करीब अपने घर से मजदूरी करने को गया था और घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री थी । दोपहर 2 बजे करीब जब वह मजदूरी से वापस लौटा तो उसकी पुत्री घर पर नहीं मिली । परिजनों द्वारा किशोरी को संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया गया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।












