गांव गुहाना चैकी के निकट रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से गिरकर करीब 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना जानकारी होने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव नया नगला निवासी जगदीश (40) पुत्र चरण सिंह गुरुवार सुबह सासनी रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ था। बताते हैं कि जैसे ही ट्रेन गुहाना चैकी के पास पहुंची, ट्रेन में खडे़ जगदीश का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनार की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड जुट ग्ई। सूचना पा कर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पजिरनों में कोंहराम मच गया, उधर सूचना पाकर गोहाना चैकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी करीब 21 वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि बेटा नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और अविवाहित है।













