युवाओं को भारतीय संस्कृति, सनातन, संस्कारों एवं राष्ट्र के इतिहास से जोड़ने की जरुरत है- कन्हैयालाल : नारी शक्ति अपने नैतिक सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों के प्रति रहें सजग- रीना शर्मा

सासनी। विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड सासनी द्वारा संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।। समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य शैलेश, कथा व्यास अनिल शर्मा एवं हेमंत कौशल द्वारा हवन एवं पूजन से करायी गई , जिसमें श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्व शांति तथा सनातन संस्कृति के संवर्धन के लिए आहुतियां दीं। कन्हैयालाल अग्रवाल प्रांत अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, रीना शर्मा मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संयोजक दुर्गा वाहिनी, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आरती नंद गिरी श्रीवास्तव एवं इंजीनियर अरुण सिंह डायरेक्टर सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं भारत माता की छविचित्र के समीप दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका श्रीमती रीना शर्मा उपस्थित थीं।

दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका श्रीमती रीना शर्मा ने अपने मुखर, प्रखर और ओजस्वी संबोधन से उन्होंने विशाल जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।​रीना शर्मा ने संगठन की मूल विचार धारा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में नारी शक्ति को अपने नैतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों के प्रति सजग रहने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने युवतियों एवं महिलाओं को स्वावलंबी, सशक्त और आत्मरक्षित बनने का आह्वान करते हुए समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र सेवा ही संगठन का प्राथमिक उद्देश्य है।। मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने युवा पीढ़ी की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि जेन जी एवं जेन अल्फा सहित नई पीढ़ी के युवाओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उन्हें भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, संस्कारों एवं राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि एवं संत के रूप में महामण्डलेश्वर आरती नंदगिरि श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम को धार्मिक गरिमा प्रदान की।सीमैक्स इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर इं. अरुण सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का समापन प्रेमदत्त शर्मा प्रखंड उपाध्यक्ष द्वारा वंदे मातरम से कराया गया। मंच का सफल और प्रभावशाली संचालन डॉ. अमित भार्गव, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद एवं प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का समापन कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्याभूषण गर्ग प्रांत सेवा टोली सदस्य विहिप,डॉ. विकास सिंह, योगेश त्रिवेदी, गोपाल कृष्ण शर्मा, भानुप्रताप सक्सेना, प्रवीण खंडेलवाल,उमाकांत, देवराज कर्मयोगी, पवन वार्ष्णेय, लकी शर्मा,पारुल सारस्वत, माधवी सिंह, प्रगति वार्ष्णेय,पूजा वार्ष्णेय ,दीपा वार्ष्णेय ,सचिन भार्गव, अंकुर जैन, गौरव उपाध्याय,अंकित शर्मा, अमन भार्गव,सत्यम रावत, शीलू, पंकज, जयपाल सिंह कुशवाहा, सुबेंद्र पाठक, लवली सहयोग रहा।


कार्यक्रम में मनोज अग्निहोत्री ,दीप्ति वार्ष्णेय, वेदप्रकाश भार्गव, सुरेन्द्र वार्ष्णेय ,महक रावत , प्रियांशी वार्ष्णेय, राजेंद्र कुमार जैन, प्रवीण शर्मा, अनिल मिश्रा , तरुण भारद्वाज, मुरारीलाल शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment