जनता दर्शन में एसडीएम ने सुनी फरियादें,

तहसील परिसर सासनी में सोमवार को जनता एसडीएम शिव प्रकाश यादव की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन तहसीलदार डॉली यादव ने किया। जनता दर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला।
सोमवार को तहसील जनता दरवार में इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बे से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। दरवार में अधिकतम राजस्व, भूमि विवाद, रास्ते, जल निकासी, विद्युत, राशन तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गईं। अफसरान ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। अफसरान ने अधीनस्थ अफसरों से कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इस दौरान तहसील के राजस्व कर्मचारी, लेखपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment