खेत के विवाद को लेकर तीन लोगों को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में खेत के विवाद को लेकर एक युवक समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव कमालपुर निवासी रविकांत पुत्र रामपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि खेत के विवाद को लेकर गांव के ही मोहित कुमार ,कन्हैया पुत्रगण रनवीर सिंह व गुड्डो देवी पत्नी रनवीर सिंह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई दुआ देवी एवं अंजली को भी पीटकर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment