सिकंदराराऊ। एन एच 34 के एटा रोड स्थित गांव टोली के निकट सोमवार को नोएडा से बाइक पर सवार होकर औरैया अपने जा रहे एक 30 वर्षीय युवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां उसकी मौत हो गई । प्लीज ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि औरैया जिले के बेला गांव निवासी 30 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र विनोद सिंह नोएडा में नौकरी करता था। सोमवार की सुबह वह अकेले बाइक पर सवार होकर अपने घर औरैया जा रहा था। सुबह करीब 6:30 बजे जैसे ही बाइक सवार गांव टोली के पास पहुंचा। तभी एक तेज गति से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान हाइवे पर गुजर रहे लोगों ने घायल युवक को देखा और तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजनों में हाहाकर मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी पहुंच गए । युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।












