उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा सासनी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें लेखपाल अरविंद सेंगर को निर्विरोध तहसील अध्यक्ष चुना गया।
शनिवार को चुनाव प्रक्रिया को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद हाथरस की ओर से जारी पत्र में चुनाव संपन्न होने की जानकारी दी गई है। तहसील सासनी में लेखपाल संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। चुनाव में तहसील अध्यक्ष पद पर अरविंद सेंगर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया, जबकि बलवीर सिंह को तहसील मंत्री चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर्ष सेंगर कनिष्ठ उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, उप मंत्री राखी पचहरा, कोषाध्यक्ष रिचा वाष्र्णेय ऑडिटर कुमारी प्रियंका पोरुष सहित अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया तहसील अध्यक्ष नरेंद्र देव सिंह की देखरेख में निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। चुनाव के दौरान तहसील क्षेत्र के लेखपाल मौजूद रहे और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। पत्र में बताया गया कि सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद कार्यकारिणी को संघ की ओर से मान्यता प्रदान की गई है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। चुनाव संपन्न होने के बाद लेखपालों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान लेखपाल विवेक वार्ष्णेय, मुकेश उपाध्याय, नरेंद्र कुमार, रवेंद्र यादव, राघवेन्द्र सिंह, अरविंद कुमार अमन कुमार, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार सहित तहसील सासनी के अन्य लेखपाल मौजूद रहे।











