सिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में शनिवार को समाजवादी पार्टी का पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लटूरी सिंह ने की एवं संचालन महेश चंद्र ने किया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव महेश कश्यप मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाह, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवती यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बंटी यादव, बनी सिंह बघेल, धीरज पांडे, सुमंत किशोर सिंह मंच पर मौजूद थे। आयोजकों ने मुख्य अतिथि एवं विशेष आमंत्रित अतिथियों का फूल मालाएं, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व सिकंदराराऊ की सीमा पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल द्वारा प्रदेश सचिव महेश कश्यप का जोशीला स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सपा सरकार बनने जा रही है, मौजूदा भाजपा सरकार में हर व्यक्ति अपने आप को पीड़ित एवं ठगा महसूस कर रहा है। आज उत्तर प्रदेश में हर वर्ग विशेष जाति के लोग समाजवादी पार्टी के साथ हैं। भाजपा की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। भाजपा दोहरी राजनीति करती है। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को आईना दिखाने का काम करेगी, सपा मुखिया अखिलेश यादव शोषित, मजदूर एवं हर वर्ग के नेता है।
2027 में सपा उत्तर प्रदेश में 300 प्लस सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा राज में जनता के बीच मंहगाई को लेकर त्राहि -त्राहि मची हुई है। जनता अब भाजपा को जमकर कोस रही है। कार्यक्रम में डॉ ललित बघेल, संजीव यादव, मनोज बघेल, बिजेंद्र जाटव, संदीप बाल्मीकि, ब्रह्मदेव कश्यप, रोहन सिंह, सूरजपाल सिंह, सतीश लोधी, नुसरत अली, मोहम्मद रफीक, राहुल अग्निहोत्री, योगेंद्र भारती, कायम सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।












