सिकंदराराऊ। एन एच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के निकट शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जाता है कि कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला बगिया बारहसैनी निवासी शिवकुमार वार्ष्णेय एवं विष्णु पुत्र डोरी लाल वार्ष्णेय शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर गांव गोपी से सिकंदराराऊ आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार गांव हुसैनपुर के समीप पहुंचे । तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में शिवकुमार एवं विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । दोनों घायलों को उपचार के लिए कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।










