सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय में जमीनी विवाद को लेकर नामजदों ने दादी पोती को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में दो महिलाओं समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सराय निवासी महादेवी पत्नी प्रेम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 2 सितंबर की दोपहर 12 बजे करीब गांव के ही बृजेश पुत्र रंजीत, संगीता पत्नी संजय अभिषेक पुत्र बृजेश, सरिता पत्नी अभिषेक जमीनी विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर एवं उसकी 10 वर्षीय पोती पर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। जिससे दादी पोती घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।











