सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव डंडेसरी में नामजदों ने एक परिवार को मारपीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव डंडेसरी निवासी सुमित कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 9 सितम्बर की दोपहर 3 बजे करीब गांव के ही विशाल, उमेश पुत्रगण अशोक, इन्दपाल पुत्र पूरन, अशोक, पूरन पुत्र हरवन्स ने उसके घर पर आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया।
जब उसने गाली गलौज का विरोध तो आरोपियों लाठी डंडों एवं सरिया से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर उसकी माँ राजकुमारी ,चाचा राजकुमार , चाची बेबी बीच बचाव में आई तो आरोपियों ने इनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












