श्री दाऊजी मेला को राजकीय मेला घोषित करने पर सीएम योगी का गुड्डू भैया ने जताया आभार : सासनी में सीओ सर्किल बनाने का किया अनुरोध

लखनऊ/ हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से लखनऊ में उनके आवास पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण श्रम एवं विकास सहकारी संघ की प्रबंध समिति की सदस्य/ निदेशक श्रीमती पूनम सिंह और भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई और उनके द्वारा कई मुद्दों को लेकर अनुरोध करते हुए चर्चा भी की गई।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से लखनऊ में उनके आवास पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण श्रम एवं विकास सहकारी संघ की प्रबंध समिति की सदस्य/ निदेशक श्रीमती पूनम सिंह और भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया द्वारा शिष्टाचार भेंट करते हुए उन्होंने सबसे पहले ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं भाजपा जिला महामंत्री ठा. राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया द्वारा मुख्यमंत्री को मेला महोत्सव में आगमन हेतु आमंत्रण दिया तथा उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जिले में चार तहसील हैं और इनमें 4 एसडीएम कार्यरत हैं। लेकिन तहसील सासनी में सीओ सर्किल नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तहसील सासनी में सीओ सर्किल बनाने हेतु भी अनुरोध किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से भाजपा जिला महामंत्री गुड्डू भैया एवं उनकी धर्मपत्नी व यूपीसीएलडीएफ की निदेशक श्रीमती पूनम सिंह द्वारा आशीर्वाद लिया और उन्हें समय देने के लिए उन्होंने उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त भी किया।इस दौरान उनके साथ विभा जादौन भी उपस्थित थीं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment