हाथरस। शहर के आगरा रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री राधा बिहारी जी महाराज मंदिर पर कल 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे से बाबा श्री खाटू श्याम जी महाराज की भव्य भजन संध्या आयोजित की जाएगी और इस मौके पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में नंदोत्सव भारी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए श्री राधा बिहारी जी महाराज मंदिर के संस्थापक एवं प्रमुख सेवादार उद्यमी नन्नूमल गुप्ता चंचल सुपारी वाले व सेवक विजय कुमार गुप्ता सुपारी वालों ने बताया है कि श्री राधा बिहारी जी महाराज मंदिर पर कल 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे से जहॉ बाबा खाटू श्याम जी महाराज की विशाल एवं भव्य भजन संध्या आयोजित की जाएगी। वही नंद घर आनंद भयो, गूंजे मंगल गान, लाला जन्मे यशोदा के धन्य भयो ब्रज धाम के भाव के साथ भव्य नन्दोत्सव भी मनाया जाएगा। उन्होंने समस्त धर्म प्रेमी जनों से अनुरोध किया है कि ठाकुर जी की भजन संध्या एवं नंदोत्सव में भारी संख्या में पहुंचकर आनंद लें और पुण्य लाभ अर्जित करें।












