श्री गणेश सेवा मित्र मंडल द्वारा गणेश जी का 24वां वार्षिक महोत्सव 14 व 15 सितंबर को :गणेश जी का 7 कुंतल लड्डुओं से होगा भव्य श्रृंगार: 3.5 कुंतल का विशाल मोदक होगा आकर्षण : भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज: श्रद्धालुओं को दिया जा रहा आमंत्रण

हाथरस। शहर के होली वाली गली स्थित मंदिर श्री चमत्कारी श्री गणेश जी महाराज पर श्री गणेश सेवा मित्र मंडल द्वारा भगवान श्री गणेश जी महाराज के जन्मोत्सव पर्व गणेश चतुर्थी पर 14 एवं 15 सितंबर को 24वें वार्षिक स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजक मंडल के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। मंदिर की रंगाई-पुताई एवं आकर्षक साज-सज्जा का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वहीं पदाधिकारियों द्वारा शहर के श्रद्धालुओं को महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

श्री गणेश महोत्सव को लेकर श्री गणेश सेवा मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने आज आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के प्रबंधक रवि चौहान भटटा वालों के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में महोत्सव की विस्तृत जानकारी पत्रकार बंधुओं के साथ साझा की। पदाधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।महोत्सव का प्रमुख आकर्षण 7 कुंतल लड्डुओं से होने वाला भव्य मोदक श्रृंगार रहेगा। भगवान श्री गणेश जी महाराज के श्रृंगार के लिए करीब 7 कुंतल लड्डुओं का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही करीब 3.5 कुंतल वजन का एक विशाल मोदक तैयार किया जायेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। विशाल मोदक एवं लड्डू श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने महोत्सव को लेकर बताया कि 14 सितंबर सोमवार को प्रातः 7 बजे भगवान श्री गणेश जी महाराज का महाभिषेक होगा। इसके बाद सायं 7 बजे भव्य मोदक (लड्डू) श्रृंगार तथा सायं 7:30 बजे डमरू संग महाआरती होगी। 15 सितंबर मंगलवार को सायं 7 बजे भव्य फूल बंगला से मंदिर को सजाया जाएगा और 7:30 बजे महाआरती होगी। वहीं सायं 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।


आयोजकों ने बताया कि स्थापना महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री गणेश सेवा मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से परिवार सहित महोत्सव में पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

श्री गणेश सेवा मित्र मंडल के अध्यक्ष मनीष कूलवाल, कोषाध्यक्ष सन्जू भगत, महामंत्री श्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रशान्त वर्मा, सह कोषाध्यक्ष रवि वर्मा, संयोजक कपिल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल मटरुमल, उपाध्यक्ष लोकेश वर्मा, मंत्री लखन गुप्ता, राम लखन, दिवाकर वर्मा, राजेश वर्मा रेवाड़ी, देवेश पंडित, सह महामंत्री मोहन वर्मा, सह मंत्री महेश वर्मा सेनापति सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

इस अवसर पर महोत्सव के संरक्षक रवि चौहान भट्टे वाले, डॉ. विकास शर्मा एवं डौली माहौर, बन्टी अग्रवाल सहित विशेष सहयोगी मनोज वार्ष्णेय कातिब, वंशी पंडित एवं विवेक गुप्ता का सहयोग रहेगा। महोत्सव में जलेसर चेयरमैन गौरी वर्मा के विशेष आगमन की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सलाहकार सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment