रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला 50 वर्षीय अधेड़ का शव, मची सनसनी : कैंसर की बीमारी से ग्रस्ति था मृत
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसौली के निकट शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतक के शव की मौके पर मौजूद लोगों से शिनाख्त कराई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव अगसौली के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा देखा। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक के शव की शिनाख्त कराई। इस दौरान मृतक की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़िया टप्पा निवासी 50 वर्षीय होशियार सिंह पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई । पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजनों में चीत्कार मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। मृतक के भाई मोर मुकुट ने बताया कि मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था और कुछ समय से अपने गांव आया हुआ था। होशियार सिंह कैंसर की बीमारी से पीड़ित था। गुरुवार की रात वह अपने घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। परिजनों का कहना है कि गंभीर बीमारी से परेशान था। जिसके चलते होशियार सिंह ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।










