हाथरस। शहर के लाला का नगला पुलिस चौकी एवं पथवारी मैया मंदिर के पास निवासी व ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व संयोजक पं. विशाल सारस्वत की माताश्री का आज आकस्मिक निधन हो जाने से उनके परिवार, समर्थकों, शुभचिंतकों आदि में भारी शोक की लहर दौड़ गई है और उनके निधन की खबर पाकर उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
शहर के लाला का नगला पुलिस चौकी एवं पथवारी मैया मंदिर के पास निवासी व ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व संयोजक पं. विशाल सारस्वत की माताश्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी सतीशचंद्र सारस्वत की धर्मपत्नी श्रीमती बीना देवी सारस्वत का आज दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और वह करीब 66 वर्ष की थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके परिवार, समर्थकों व शुभचिंतकों आदि में भारी शोक की लहर दौड़ गई और उनके आवास पर शोक प्रकट करने वालों का तांता लग गया।
स्वर्गीय श्रीमती बीना देवी सारस्वत बहुत ही धार्मिक, कर्तव्यनिष्ठ, सरल व सौम्य तथा मधुर स्वभाव के व्यक्तित्व की थी और पूरे परिवार को एकजुटता के साथ लेकर चलने वाली मातृशक्ति थीं। वह अपने पीछे अपने पति, दो पुत्रों एवं दो पुत्रियों सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गई हैं तथा उनका अंतिम दाह संस्कार आज देर शाम श्री यमुना जी घाट मथुरा पर किया जा रहा है और उनके अंतिम दाह संस्कार से पूर्व निकली शवयात्रा में सभी वर्गों के लोगों की भारी भीड़ शामिल थी।। स्वर्गीय श्रीमती बीना देवी सारस्वत के निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण कराने की प्रार्थना की है।











