नामजदों ने परिवार को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव डंडेसरी में नामजदों ने एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव डंडेसरी निवासी विशाल पुत्र अशोक सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 9 सितम्बर की दोपहर 3 बजे करीब अपने घेर पर जा रहा था। तभी रास्ते में एकराय होकर गांव के ही राजकुमार पुत्र महावीर सिंह, विवेक, छोटू उर्फ अभिषेक पुत्रगण राजकुमार ,विट्टू पुत्र यशपाल, सुमित पुत्र सत्यपाल ने घेर लिया और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर उसकी मां गीता देवी , ताई महारानी देवी ,ताऊ पूरन सिंह व उसकी बहन बीच बचाव में आई तो आरोपियों ने इन सभी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment