सिकंदराराऊ । कस्बा में वाहन चोरों के लगातार हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शातिर वाहन चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन पर अंकुश कस पाने में नाकाम साबित हो रही है। बेखौफ वाहन चोरों ने कस्बा में एक ओर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कस्बा के पंत चौराहे पर टेम्पू को खड़ा कर लघुशंका को गए युवक का चोरों ने दिनदहाड़े टेम्पू को पार कर दिया। पीड़ित ने टेम्पू को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । टेम्पू स्वामी ने कोतवाली अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली लालपुर निवासी मनोज पुत्र राय सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके टेम्पू को उसका भाई चलता था। 7 सितंबर की शाम 4:30 बजे करीब उसके भाई नीरेश ने टेम्पू को पंत चौराहे पर खड़ा कर दिया और लघुशंका करने को चला गया। इस दौरान चोरों ने मौका पाकर टेम्पू को अपना निशाना बना लिया। जब वह लघुशंका कर वापस लौटा तो टेम्पू उक्त स्थान पर नहीं था। टेम्पू को गायब देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई । उसने टेम्पू को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस वाहन चोरों की तलाश में जुट गई है ।
बतादें कि चोरों ने गत 2 सितंबर को पंत चौराहे के निकट डाकघर के बाहर खड़ी एक छात्र की बाइक को पार कर दिया। वहीं चार सितंबर को चोरों ने मोहल्ला सराय उम्दा बेगम स्थित शैलानी परिसर के बाहर खड़ी विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री की बाइक को अपना निशाना बना लिया था। पीड़ितों द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई। सबसे बड़ी बात तो यह है कि डाकघर के बाहर खड़ी बाइक को पार करने वाला चोर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया था। लगातार हो रही वाहनों की चोरियों की चर्चाओं का बाजार लोगों के बीच जारी है।











