सिकंदराराऊ में 14 को निकलेगी भव्य गणेश चौथ शोभायात्रा

सिकंदराराऊ। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बा में धूमधाम के साथ 14 सितंबर को भव्य गणेश चौथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर होगा। शोभायात्रा के अध्यक्ष हर्षित वार्ष्णेय ने बताया कि शोभायात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुजरेगी। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर पर पहुंचकर होगा। शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झाकियां श्रद्धालुओं के मध्य आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी। आयोजकों द्वारा शोभायात्रा की तैयारियों का जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आयोजक दिन रात शोभायात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं । उन्होंने श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में बढ़चढ़ सहभागिता करने की अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment