सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में खेत से घर लौट रहे चाची एवं भतीजे को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बाजिदपुर निवासी साबिर पुत्र पटवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 7 सितंबर की शाम 4 बजे करीब खेत से अपने घर जा रहा था । तभी रास्ते में गांव के ही सारिप पुत्र शब्बीर, गुलफान पुत्र अली मोहम्मद, छोटे ,नन्ने खां पुत्रगण कल्लू ने उसे घेर लिया और बेबजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी चाची अफसाना बेगम को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।










