घर में खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम के ऊपर पलटा गर्म पानी से भरा भगोना , झुलसकर हुआ घायल

सिकंदराराऊ । विकास खंड हसायन क्षेत्र के गांव नगला रति में मंगलवार को घर में खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम के ऊपर गर्म पानी से भरा भगोना पलट गया। हादसे में बच्चा बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में परिजन उसे उपचर के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।
बताया जाता है कि गांव नगला रति निवासी धर्मेंद्र का डेढ़ वर्षीय पुत्र रमन मंगलवार की सुबह घर में खेल रहा था। इस दौरान खेलते खेलते बालक गर्म पानी के भगोने के पास पहुंच गया और अचानक भगोना उसके ऊपर पलट गया। गर्म पानी गिरने से मासूम बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment