सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज में घर के बाहर बैठे एक युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज निवासी इकरार पुत्र मेहदी हसन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था । तभी मोहल्ले के ही मुजीम,फरमान पुत्रगण लालेमन,छोटी पत्नी लालेमन ,शाहनवाज पुत्र चमन बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












