एसडीएम ,सीओ ने आतिशबाजी दुकानों एवं गोदामों की जांच : कई को दी चेतावनी लाइसेंस नवीनीकरण न होने तक दुकान बंद रखने के दिए निर्देश

सिकंदराराऊ। कौशांबी में आतिशबाजी गोदाम में अवैध रूप से निर्माण के दौरान हुए विस्फोट के बाद कस्बा में पुलिस प्रशासन ने सोमवार को आतिशबाजी विक्रेताओं के यहां व्यापक रूप से निरीक्षण कर अग्नि से बचाव के उपाय देखें । कई आतिशबाजी विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बेचने या बनाने की चेष्टा की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान ,फायर अधिकारी सुभाष चंद्र ने संयुक्त रूप से कस्बा के नगला लाला, जीटी रोड , पुरदिलनगर रोड पर आतिशबाजी लाइसेंसधारियों के यहां छापेमार कार्रवाई की। जिससे आतिशबाजी विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान आतिशबाजी विक्रेताओं के लाइसेंस चेक किए गए। एक जगह से थोड़ा सा आतिशबाजी का सामान जब्त किया गया । अधिकारियो ने बताया कि आतिशबाजी निर्माण एवं बिक्री का काम एक बहुत ही जोखिम का कार्य है। इसके लिए बहुत सारी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं । कौशांबी में अवैध रूप से पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट के बाद स्थानीय प्रशासन कस्बा तथा क्षेत्र में किसी भी तरह की आतिशबाजी बिना लाइसेंस तिजारत करने की अनुमति नहीं होगी। कई आतिशबाजी लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया में थे। उनको चेतावनी दी गई कि जब तक रिनुअल न हो वह आतिशबाजी की दुकान न खोलें । जीटी रोड रोड स्थित एक दुकान को नवीनीकरण तक बंद रखने के निर्देश दिए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment