राष्ट्रीय लोक अदालत चालान निस्तारण के लिए अब आएंगे बल्क एसएमएस, हाथरस में प्राधिकरण की पहल

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और लंबित चालानी मामलों के निस्तारण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक अनूठी पहल की है। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता और सचिव अनु चैधरी की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पेटी ऑफेंस (लघु अपराध) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत लंबित चालानों की जानकारी अब वाहन स्वामियों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर बल्क एसएमएस (ठनसा ैडै) के जरिए भेजी जाएगी। नोडल अधिकारी प्रशांत कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा को सूची सौंपते हुए जल्द से जल्द एसएमएस भिजवाने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त होने वाले एसएमएस में केवल चालान का ब्योरा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि, समय और संबंधित न्यायालय कक्ष संख्या की स्पष्ट जानकारी दर्ज होगी। इससे पक्षकारों को बिना किसी भाग-दौड़ या परेशानी के अपने मामलों का निपटारा कराने में सहूलियत होगी। प्राधिकरण की सचिव अनु चैधरी ने आम जनमानस से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और लोक अदालत के दिन न्यायालय में उपस्थित होकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराएं।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment