सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौखेल निवासी एक 16 वर्षीय छात्र रोडवेज बस स्टैंड से अपने स्कूल जनपद फिरोजाबाद के एका गया था। किंतु छात्र स्कूल नहीं पहुंचा। अचानक छात्र लापता हो गया। परिजनों ने छात्र को काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। छात्र की मौसी ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौखेल निवासी सुमन पत्नी वीरपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका 16 वर्षीय भांजा तरुण पुत्र संतोष निवासी फरीदाबाद रविवार की दोपहर 2:30 बजे करीब कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड से अपने राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल एका जिला फिरोजाबाद गया था। किंतु छात्र स्कूल नहीं पहुंचा । अचानक छात्र लापता हो गया। छात्र को परिजनों ने काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।












