​शिक्षक हित में बड़ा अभियान: 25 सितंबर तक सदस्यता शुल्क एवं पावती रसीद जमा करने के निर्देश


​हाथरस। आज शिक्षक भवन, हाथरस पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (जनपद-हाथरस) की एक अति-महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार शर्मा जी द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संगठन की मजबूती के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

समस्त ब्लॉक कोषाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने ब्लॉक में अधिक से अधिक सदस्यता शुल्क की सूची काटें और अभियान को गति दें। ​ सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष सदस्यता शुल्क की पावती रसीद हर हाल में 25 सितंबर तक जिला कार्यकारिणी के समक्ष जमा करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में जनपद के ब्लॉकों के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह,योगेंद्र कुमार शर्मा,गोविंद रावत,अरुण शर्मा,शैलेंद्र चौहान एवं नरेश मीणा,गिरीश वार्ष्णेय,कृष्णकांत कौशिक,प्रभाकर शर्मा,नरेंद्र सिंह,संतोष चौधरी,अश्विनी लवानिया,गौरव पचौरी,अमित शर्मा, जितेंद्र कौशल मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सभी ने निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
​”संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी सदस्यता में निहित है। सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा से इस अभियान को सफल बनाएं।”
— सुरेश कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष

 

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment