बच्चों की शिकायत का अधिकारियों ने लिया संज्ञान:हुई कार्यवाही

हाथरस-।शहर के ढकपुरा क्षेत्र में विद्युत पोल में करंट आने की शिकायत को लेकर दो बच्चों ने वीडियो बनाकर जिलाधिकारी से मदद की अपील की गई। बच्चों ने वीडियो के जरिए बताया था कि विद्युत पोल में करंट आने से आसपास के लोगों और बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद विद्युत विभाग ने शिकायत का संज्ञान लिया और मौके पर विद्युत टीम भेजकर विद्युत व्यवस्था की जांच कराई गई।


विभागीय कर्मचारियों ने पोल और ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित करने का काम किया। कार्यवाही के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान होने से किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।बच्चों की ओर से बनाई गई वीडियो शिकायत के बाद विभाग द्वारा की गई कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में चर्चायें रही। लोगों ने विद्युत विभाग से भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील मामलों में तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment