भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का वैश्य बन्धुओं ने किया जोरदार स्वागत

हाथरस। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी को भाजपा ब्रज प्रांत का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नव मनोनीत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी को अंगवस्त्र पहनाकर, राधा-कृष्ण का छविचित्र भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शरद माहेश्वरी के अनुभव एवं कुशल नेतृत्व से ब्रज क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।


इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव तरुण पंकज, जिलाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल (दाल वाले), युवा जिलाध्यक्ष मोहन वार्ष्णेय एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता रवि वार्ष्णेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment