हाथरस। दून पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवशाली भारतीय संस्कृति को समर्पित शिक्षक सम्मान दिवस का भव्य एवं भावपूर्ण दो दिवसीय आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं श्रद्धा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य व सीबीएसई के डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर जे.के. अग्रवाल, फाउंडेशन कोऑर्डिनेटर व सीबीएसई के नोएडा रीजन की रिसोर्स पर्सन नम्रता अग्रवाल, सीनियर कोऑर्डिनेटर रीटा शर्मा, सीनियर विभाग कोऑर्डिनेटर, शिवानी कुशवाहा व समीर ख़ान, मिडिल कोऑर्डिनेटर मेदिनी कौशिक, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर नैतिक राठौर, दूनाइट्स प्रेसिडेंट यशिका राणा, हेड गर्ल आस्था पाठक एवं हेड बॉय अमन पौनिया द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्ज्वलित कर किया गया।समारोह में विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित एकलव्य नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर गुरु के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं त्याग का प्रेरणादायी संदेश दिया।
हेड बॉय अमन पौनिया ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों को विद्यार्थियों के जीवन का सच्चा मार्गदर्शक एवं चरित्र-निर्माता बताया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर गुरु-शिष्य संबंधों की गरिमा को कलात्मक अभिव्यक्ति प्रदान की।तत्पश्चात छात्र अनुराग शर्मा एवं आलोक अग्रवाल ने बाँसुरी और तबला वादन पर मधुर गीत की सुंदर प्रस्तुति देकर वातावरण को संगीतमय बना दिया।समारोह में दून के विद्यार्थियों द्वारा प्रधानाचार्य जे.के.अग्रवाल को लगातार पांचवीं बार दून द्रोणाचार्य के टाइटल से नवाजा गया।
इस अवसर पर दून स्कूल शिक्षक व शिक्षिकाओं के लिए आयोजित अन्य कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य जे.के.अग्रवाल ने बेस्ट टीचर अवार्ड अनुपमा राघव, शुभम गर्ग एवं नैतिक राठौर प्रत्येक को 2100₹ का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
प्रशंसा अवार्ड में नम्रता अग्रवाल, मेदनी कौशिक, कमलेश राघव, शुभिका अग्रवाल, राशि अग्रवाल, कामिनी कुमारी, भावना शर्मा, डॉली शर्मा, आकांक्षा सिंह, रजनी अरोरा, समीर खान, कपिल सोनी, कपिल चंदेल, हर्षवर्धन सिंह, अमित चौहान एवं स्विमिंग कोच सोनू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।शिक्षक दिवस के अवसर पर कुछ शिक्षकों को उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए पदोन्नति दी गई -जिसमें नेहा जायसवाल टीजीटी से पीजीटी इंग्लिश, सागर जोशी टीजीटी से पीजीटी ह्यूमैनिटीज और नैतिक राठौर पीआरटी से टीजीटी इंग्लिश बने।रीटा शर्मा को रोटरी गोल्ड द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड प्रदान किया गया व कपिल सोनी पीजीटी एकाउंटेंसी को उनका सरकारी सेवाओ में चयन होने पर दून स्कूल परिवार द्वारा भावपूर्ण विदाई दो गई । कपिल सोनी अपने सलेक्शन को श्रेय दून स्कूल के शैक्षणिक वातावरण और प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन, लीडरशिप स्टाइल और एचआर स्किल्स को दिया।
इसी क्रम में विद्यालय की छात्र परिषद की प्रेसिडेंट, हेड बॉय एवं हेड गर्ल तथा सदस्य छात्रों ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मान कार्ड, गुलाब के पुष्प एवं आकर्षक सम्मानजनक टाइटल प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों की इस आत्मीय पहल ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं यादगार बना दिया।समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक सुंदर एवं संदेशपरक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें शिक्षकों के जीवन में योगदान, उनके त्याग तथा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।












