हिंदू राष्ट्र और किसानों के लिये चलायेंगें देशव्यापी आंदोलन-ईश्वरी

हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक श्रीनाथ जी सेवा सदन पर आयोजित की गई और बैठक में हिंदुओं की कम जनसंख्या पर जहां चिंता व्यक्त की गई। वहीं हिंदू समाज को संगठित करने हेतु कई अभियान चलाये जाने का संकल्प लिया गया।। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री ईश्वरी ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं की निरन्तर घटती हुई जनसंख्या चिंता का विषय है। कोई भी हिन्दू कहीं भी फंसा हो तो उसके लिए हमारी हिंदू हेल्पलाइन चल रही है और किसानों के लिए कहा कि कर्ज मुक्त किसान, सुखी किसान (फसल हमारी दाम तुम्हारा, नहीं चलेगा नहीं चलेगा) एवं हिंदू ही आगे का नारा देते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र और किसानों के लिए एक देशव्यापी आंदोलन किया जायेगा।


इस अवसर पर प्रेमपाल सिंह सोलंकी प्रांत उपाध्यक्ष, हरेंद्र सिंह प्रांत संगठन मंत्री, राहुल उपाध्याय विभाग अध्यक्ष, मदन गोपाल वार्ष्णेय,योगेश कुमार सिंह योगी जिलाध्यक्ष, पंकज अग्रवाल जिलाध्यक्ष,आशुतोष अग्रवाल जिला महामंत्री, रमेश चंद जिला महामंत्री, पंकज मित्तल, कृष्णा राय, सोनू वार्ष्णेय कैटर्स, यश कश्यप, अमन सिंह, शिवम,दीपू,कपिल,मुकुल,शेखर, भूपेंद्र, देवेंद्र, सोनू एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment