सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहोल मटकोटा में नामजद ने बीती रात घर के बाहर खड़े एक ई रिक्शा से बैटरियों को पार कर दिया । घटना आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला मटकोटा निवासी आसिफ पुत्र मोहम्मद शम्मी ने दी तहरीर में कहा है कि वह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। प्रतिदिन की भांति उसका ई रिक्शा उसके घर के बाहर खड़ा हुआ था। शुक्रवार की रात्रि को मौका पाकर मोहल्ले के ही एक नामजद युवक ने ई रिक्शा की बैटरियों को पार कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।












