सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव हैदलपुर में नामजदों ने घर के बाहर बैठे युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव हैदलपुर निवासी योगेश पुत्र बच्चू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 3 अगस्त को उसका भाई टीटू घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी गाँव के ही कल्लू,जितेंद्र पुत्रगण राकेश, राकेश पुत्र करन सिंह बेवजह गाली गलौज करते हुए आए । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












