दबंगों ने कार सवारों पर किया जानलेवा हमला ,मोबाइल भी छीन ले गए

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव भिसीमिर्जापुर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिराकर शटरिंग की दबंग बल्ली उखाड़ कर ले गए । पीड़ित जब मामले की पुलिस से शिकायत कर वापस जा रहा तो नामजदों ने रास्ते में घेर कर उस पर एवं उसके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे एवं लाइट तोड़ दी । पीड़ित ने कोतवाली में 7 नामजद एवं 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
प्रियतोष चंद्र पुत्र सुरेश चंद्र निवासी यादगारपुर थाना मिरहची जनपद एटा ने दी तहरीर में कहा है कि उसका गांव भिसीमिर्जापुर पर ढाबा है। वहाँ उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की सुबह 5 बजे करीब नामजद वहां पहुंचे और लिंटर को गिराकर शटरिंग की बल्ली उखाड़ ले गए। पीड़ित जब आरोपियों की शिकायत करने कोतवाली आया । शिकायत करने के बाद जब वह वापस जा रहा था। तो रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने गाड़ी को रुकवाकर उस पर एवं उसके साथी अमर दीप पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। आरोपियों ने उसकी गाड़ी के शीशे एवं लाइट तोड़ दी। आरोपी उसका मोबाइल भी छीन लिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment