घर में घुसकर महिला को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव फतेहपुर बझेड़ा में नामजदों ने घर में घुसकर एक महिला को पीटकर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव फतेहपुर बझेड़ा निवासी उजमा पत्नी जाहिद अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 24 अगस्त की रात्रि 8.30 बजे करीब अपने घर में बैठी हुई थी । तभी गांव के ही सारिक ,समीर पुत्रगण शहजाद व असरफ पुत्र ताहिर निवासी पुरदिलनगर ने गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment