भाजपा सासनी मंडल में बूथ एवं शक्ति केंद्र सत्यापन को लेकर हुई बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय जनता पार्टी सासनी मंडल की ओर से बूथ एवं शक्ति केंद्रों के सत्यापन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की मुख्य अतिथि भाजपा हाथरस जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह सेंगर रहीं, जबकि अध्यक्षता सासनी मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह सेंगर ने की। कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ और शक्ति केंद्रों से संबंधित संगठनात्मक व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की तथा सत्यापन कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि सुनीता सिंह सेंगर ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का आधार बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह सेंगर ने कहा कि बूथ एवं शक्ति केंद्र संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करें, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके। बैठक में आकाश वार्ष्णेय, राजू प्रधान, विक्रम सिंह जादौन, वकील अहमद, आदेश पाठक, नाहर सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment