केनरा बैंक में पूरे दिन नहीं आई कनेक्टिविटी

 


घंटों इंतजार करने के बाद लोग मायूस होकर लौटे

सिकंदराराऊ। कस्बा के जी टी रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा में गुरुवार को पूरे दिन कनेक्टिविटी नहीं आई। जिससे बैंक के ग्राहकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम तक लोग कनेक्टिविटी आने का बेसब्री से इंतज़ार करते हुए नजर आए। किंतु बाद में लोग मायूस होकर लौट गए।
शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व है। पर्व के कारण लोगों को रुपयों की आवश्यकता थी । गुरुवार को केनरा बैंक के ग्राहक रुपए निकालने को सुबह बैंक की शाखा पर पहुंचे। जहां ऊपर से कनेक्टिविटी फेल हो गई। बैंक के ग्राहकों ने शाम तक कनेक्टिविटी आने का बेहद इंतजार किया। किंतु कनेक्टिविटी नहीं आई। जिसके कारण गुरुवार को पूरे दिन बैंक में कोई लेन देन नहीं हुआ और साथ ही बैंक का भी कोई कार्य न हो सका। पूरे दिन बैंक के कर्मचारी हाथ पर हाथ रखे बैठे दिखाई दिए। कनेक्टिविटी न आने के कारण ग्राहक शाम को बैंक की शाखा से मायूस होकर लौट गए। बैंक में कनेक्टिविटी न आने के कारण लोगों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा। वहीं बैंक के शाखा प्रबंधक ने बैंक के मुख्य द्वार पर कनेक्टिविटी न आने का नोटिस चस्पा करा दिया। त्यौहार पर रुपए न मिलने के कारण लोग खासे परेशान दिखाई दिए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment