युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री 31 अगस्त की दोपहर 2 बजे करीब घर पर थी। तभी उसे गांव का ही लाखन सिंह पुत्र रमेश चंद्र अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment