नामजदों ने युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला सोरों गेट में रास्ते में साईंकिल खड़ी करने को लेकर एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला सोरों गेट निवासी प्रदीप कुमार पुत्र मनोज कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 29 अगस्त की रात्रि करीब 10:30 बजे वह खाना खाने के बाद घर पर बैठा था। तभी मोहल्ले के ही शाहरुख, सलमान व सोहिल पुत्रगण रहूप उसके घर पहुंचे और गेट खटखटाकर रास्ते में साईंकिल खड़ी करने को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं ईंट से उस पर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment