नामजदों ने महिला को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव में गढ़िया कचौरा में नामजदों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गढ़िया कचौरा निवासी पूनम देवी पत्नी वीरेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार की शाम 7 बजे करीब मामूली बात पर गांव के ही रामखिलाड़ी पुत्र विष्णुलाल,मोहन पुत्र राम खिलाड़ी बिना बात के गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment