हाथरस। पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में लगने वाले जाम व दुर्घटनाओं आदि को लेकर कल 1 सितंबर से लागू की जा रही नो एंट्री सिस्टम को लेकर आज ट्रांसपोर्टरों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंप कर नो एंट्री में सुबह के टाइम छूट देने की मांग की गई है। ट्रांसपोर्टरों ने जिलाधिकारी के समक्ष पुनः शीघ्र ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना कराये जाने की मांग की गई है।। हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नवजोत शर्मा के नेतृत्व में आज ट्रांसपोर्टरों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा है। ट्रांसपोर्टरों द्वारा जिला प्रशासन से मांग की गई है कि कल 1 सितंबर से पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में नो एंट्री सिस्टम लागू किया जा रहा है और इस नो एंट्री सिस्टम में दिए गए टाइम में ट्रांसपोर्टरों की किसी प्रकार की लोडिंग- अनलोडिंग आदि नहीं हो पाएगी, जिससे व्यापारियों का सामान व माल समय से नहीं पहुंच पाएगा।

ट्रांसपोर्टरों ने मांग की है कि परचून ट्रांसपोर्टरों के वाहनों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक नो एंट्री में प्रवेश की अनुमति दी जाए।। ज्ञापन में ट्रांसपोर्टरों द्वारा कहा गया है कि पूरे शहर में सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक पूर्ण नो एंट्री व्यावसायिक वाहनों की लगाई गई है, जिससे ट्रांसपोर्टरों का पूरा व्यवसाय बाधित हो रहा है और ट्रांसपोर्टरों को समय न दिया जाना न्याय हित में नहीं है। उन्होंने कहा है कि पूरी घास मंडी में लगभग 90 प्रतिशत परचून की ट्रांसपोर्ट हैं जो कि डेली दवा, आवश्यक खाद्य सामग्री की लोडिंग अनलोडिंग करती हैं और उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नगला भुस से घास मंडी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम 4:30 बजे से 6:30 तक नो एंट्री में व्यावसायिक वाहनों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाए, जिससे कि ट्रांसपोर्ट व्यापारियों का कारोबार प्रभावित न हो।
इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष जिलाध्यक्ष नवजोत शर्मा ने मांग रखी कि पिछले 27 सालों से ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की मांग की गई और कहा गया कि पिछले 27 साल से लगातार ट्रांसपोर्टर, ट्रांसपोर्ट नगर की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर कब बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर जिससे ट्रांसपोर्टरों को व्यापार करने में आसानी हो सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष नवजोत शर्मा के साथ अमित बंसल, प्रदीप सारस्वत ,राजू मलिक,रामकुमार गौड,सोनू राठी, नितेश गुप्ता आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद थे।









