रंजिश में पिता पुत्र को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव पचों में रंजिश के चलते एक नामजद ने एक पिता और उसके छह वर्षीय पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज का कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।


गांव पचों निवासी कुलदीप पुत्र सत्यवीर सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की दोपहर को वह अपने 6 वर्षीय पुत्र के साथ कार में सवार होकर गांव से सिकंदराराऊ आ रहा था। इस दौरान उनका पड़ोसी विवेक कुमार रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए आया। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उस पर एवं उसके 6 वर्षीय पुत्र पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे दोनों पिता पुत्र लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment