व्यापार मंडल व होलसेल किराना कमेटी ने अ. भा. जाट महासभा जिलाध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

हाथरस। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष चौ. रामकुमार वर्मा को अखिल भारतीय जाट महासभा का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उनका जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।उनके स्वागत और सम्मान में व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष चौ. रामकुमार वर्मा को अखिल भारतीय जाट महासभा का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शहर कमेटी के युवा कोषाध्यक्ष शुभम मित्तल के पसरट्टा बाज़ार स्थित प्रतिष्ठान पर होलसेल किराना कमेटी द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार वर्मा का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री एवं ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. योगेंद्र शर्मा योगा पंडित मौजूद थे।

श्री मंगला ट्रेडिंग कम्पनी पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा शहर कोषाध्यक्ष शुभम मित्तल के प्रतिष्ठान पर जहां अखिल भारतीय जाट महासभा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत और सम्मान किया गया। वहीं इस मौके पर चौधरी रामकुमार वर्मा ने कहा कि वह जिस प्रकार व्यापार मंडल में सभी पदाधिकारी व सदस्यों को साथ लेकर कार्य कर रहे हैं,उसी प्रकार उन्हें जाट समाज की जिम्मेदारी मिलने पर वह समाज के सभी लोगों को साथ लेकर कार्य करेंगे और सभी के मान सम्मान और स्वाभिमान का पूरी तरह से ध्यान रखेंगे ।। स्वागत और सम्मान समारोह के मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अरुण कुलश्रेष्ठ, शहर कमेटी के वरिष्ठ महासचिव राजकुमार कोठीवाल, व्यापार मंडल के शहर चेयरमैन पदम अग्रवाल, व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष ललतेश गुप्ता, पंकज खंडेलवाल, प्रकाश नारायण अग्रवाल, संजय मित्तल, आदित्य वार्ष्णेय, अरुण माहेश्वरी, अंकुर गर्ग,पवन वार्ष्णेय, विक्की अग्रवाल, अनुभव खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल आदि तमाम व्यापारी मौजूद थे। अंत में सभी का आभार युवा व्यापारी नेता एवं शहर कोषाध्यक्ष शुभम मित्तल द्वारा व्यक्त किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment