कस्बा के मोहल्ला विष्णुपुरी मेंएक युवक बाथरूम में पैर फिसल कर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार मुहल्ला विष्णुपुरी निवासी राममूर्ति का करीब पैंतीस वर्षीय पुत्र बॉबी नहाने के लिए सुबह बाथरूम में गया था। बातते हैं कि बाथरूम में किसी कारण फिसलन होने के कारण उसका पैस फिसल गया। जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गया। बौबी के गिरने की आवाज सुनकर परिजन जब बाथरूम की ओर दौडे तो देखा बौबी घायल पडा था। जिसे परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन एम्बुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।












