सिकंदराराऊ । विकासखंड हसायन क्षेत्र के गांव हैदलपुर में भारी बरसात के चलते एक मकान में भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि मकान में सो रहा परिवार इस घटना में बाल-बाल बच गया।
बताया जाता है गत रात्रि हुई तेज बरसात के दौरान गांव हैदलपुर निवासी शिशुपाल पुत्र रामदास अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। बरसात रुकने के बाद जैसे ही वे मकान से बाहर निकले, मकान अचानक गिरने लगा। इससे परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल पाए। मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर शिशुपाल, उनकी पत्नी पवन देवी और तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में परिवार के किसी भी सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई।









