स्कूल गई किशोरी को ले गया युवक

सिकंदराराऊ। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी की नानी ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी किशोरी की नानी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 22 अगस्त की सुबह 8 बजे करीब उसकी धेवती उसके घर से स्कूल जाने के लिए गई थी। इस दौरान उसे रास्ते से मोहल्ले का ही अली मोहम्मद पुत्र नदीम उर्फ मम्मू अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment