आवारा सांड ने 12 वर्षीय बालक पर किया हमला, मौत ,मचा कोहराम

दो बहनों में अकेला भाई था बालक घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त

सिकंदराराऊ। आवारा घूम रहे पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आवारा पशु आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। इन हमलों को कई लोगों की जाने भी जा चुकी हैं। ऐसी कई घटना प्रकाश में आ रही है। शासन द्वारा इन्हें पकड़े के कड़े निर्देश भी दिए गए थे। किंतु धरातल पर इन निर्देशों की हकीकत कुछ और ही है। आवारा पशु आबादी क्षेत्रों में हर समय घूमते हुए दिखाई देते है। इसीक्रम कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव अंडौली में सोमवार देर शाम एक आवारा सांड के हमले से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
बताया जाता है कि गांव अंडौली निवासी भारत सिंह का 12 वर्षीय पुत्र कन्हैया लाल घर का सामान लेने के लिए गांव की एक दुकान पर जा रहा था। तभी रास्ते में खड़े एक आवारा सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सांड ने बालक को सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया । सांड बालक पर काफी देर तक हमला करता रहा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दृश्य को देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने सांड को वहां से भगाया। परिजन एवं ग्रामीण बालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पुलिस और खंड विकास अधिकारी को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। कन्हैया दो बहनों में अकेला भाई था। बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । घटना के बाद ग्रामीणों में छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर गहरा रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस समस्या पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में ऐसे और हादसे हो सकते हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment