*खेलो इंडिया संवाद में खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण पर PM करेंगे युवाओं से संवाद*

27 अगस्त को पी. सी. बागला महाविद्यालय और  सरस्वती महाविद्यालय हाथरस में होगा आयोजन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहेगा मुख्य आकर्षण
हाथरस । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को पी.सी. बागला महाविद्यालय और सरस्वती महाविद्यालय, हाथरस में ‘खेलो इंडिया संवाद : खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  माय भारत केन्द्र हाथरस के जिला युवा अधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण के राष्ट्रीय विजन से जोड़ना है। कार्यक्रम 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे आयोजित होगा। देशभर के प्रत्येक जिले में चयनित दो महाविद्यालयों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा, जिसका सभी निर्धारित स्थलों पर एक साथ सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की गति. विधियां शुरू होंगी। इसमें स्थानीय खिलाड़ियों और युवा आइकॉन के बीच खेल जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद होगा। इसके बाद केंद्रीय एवं राज्य स्तर के जनप्रति. निधियों का संबोधन और युवाओं के साथ युवा संवाद आयोजित किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि युवा संवाद कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, जिसमें युवाओं के विचार, सुझाव और आकांक्षाएं सुनी जाएंगी और उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज कर आगे प्रेषित किया जाएगा। इसके लिए चार प्रमुख विषय निर्धारित किए गए हैं। इनमें अधिक नागरिक जागरूक एवं जिम्मेदार युवा तैयार करना, भविष्य के लिए तैयार युवा एवं कक्षा से आगे के कौशल, नई पीढ़ी के लिए स्वयंसेवा की नई अवधारणा तथा माय भारत को और मजबूत मंच बनाना शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान माय भारत पंजीकरण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत मंच से जोड़ा जाएगा। प्रतिभागियों को अपने सुझाव डिजिटल माध्यम से देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर क्यूआर कोड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मकसद युवाओं को केवल खेल और फिटनेस तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनमें नागरिक जिम्मेदारी, कौशल विकास, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करना है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार और सुझाव सामने रखने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा सके।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment